[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मधुमक्खी के हमले में 14 साल की बच्ची घायल:गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर, खेत में परिजनों के लिए खाना बनाते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मधुमक्खी के हमले में 14 साल की बच्ची घायल:गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर, खेत में परिजनों के लिए खाना बनाते समय हुआ हादसा

मधुमक्खी के हमले में 14 साल की बच्ची घायल:गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर, खेत में परिजनों के लिए खाना बनाते समय हुआ हादसा

चूरू : खेत में काम कर रहे माता पिता के लिए खाना बना रही 14 वर्षीय बालिका पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे बालिका की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने पहले बालिका को सरदारशहर के गवर्नमेंट अस्पताल में दिखाया, लेकिन वहां तबीयत बिगड़ने पर उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बालिका के परिजनों ने बताया कि रामसीसर भेड़वालिया निवासी सुलोचना (14) अपने खेत में परिजनों के लिए खाना बना रही थी। उसके पिता सुखराम, मां इन्द्रा देवी, दो भाई और ताई भी खेत में थे। सुलोचना रसोई में परिजनों के लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान मधुमक्खी के झुंड ने सुलोचना, सुखराम व इन्द्रा पर हमला कर दिया।

मधुमक्खी के हमले से शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें मधुमक्खियों के हमले से बचाया। सुखराम व इंद्रा के दवाई लेने से आराम मिल गया, लेकिन मधुमक्खी सुलोचना की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने निजी वाहन से बालिका को सरदारशहर के अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। तब परिजनों ने उसको चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बालिका को बीकानेर रेफर किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin