[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, पचेरीकलां पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, पचेरीकलां पुलिस ने की कार्रवाई

चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, पचेरीकलां पुलिस ने की कार्रवाई

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने थाना क्षेत्र के रायपुर अहीरान में चोरी करने के मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया तथा फरार हो गया था।

थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के रायपुर अहीरान निवासी सरीता देवी पत्नी धर्मेंद्र यादव ने 10 सितंबर को थाने पर रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गया। इस दौरान थाने में मामला दर्ज होने के बाद एसपी शरद चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस चोरी के आरोपी के बारे में आसपास के संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर सामने आया कि गांव का ही एक व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रायपुर अहीरान में चोरी की वारदात करने का आरोपी अपने गांव आया हुआ है। इस दौरान पुलिस ने रायपुर अहीरान में दबिश देकर विजयपाल पुत्र रिछपाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव, एएसआई नरेश कुमार, एचसी कृष्ण कुमार, विरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह, मोतीलाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin