[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : नव मतदाता अभियान को लेकर भा ज पा की कार्यशाला 16 जनवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : नव मतदाता अभियान को लेकर भा ज पा की कार्यशाला 16 जनवरी को

नव मतदाता अभियान को लेकर भा ज पा की कार्यशाला 16 जनवरी को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : नये मतदाता अपने मत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाये इस ध्येय के साथ भारतीय जनता पार्टी नव मतदाता अभियान के माध्यम से मतदाताओं में राजनैतिक जागृति एवं चेतना विकसित करने का अभियान चलायेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि अभियान की विस्तृत रुपरेखा तैयार करने हेतु पार्टी की जिला इकाई द्वारा 16 जनवरी को जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर भवन में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन करेगी। कार्यशाला में भा ज पा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी कार्यकर्ताओं के समक्ष अभियान की सम्पूर्ण कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। कार्यशाला में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, अभियान के जिला एवं विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजक, मंडलों के संयोजक एवं सह-संयोजक, युवा मोर्चा के मंडल संयोजक भाग लेंगे।

Related Articles