[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन परेशान, सड़कों को भारी नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन परेशान, सड़कों को भारी नुकसान

भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन परेशान, सड़कों को भारी नुकसान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रवीन्द्र पारीक 

नवलगढ़ :  यह तस्वीर रामदेवरा बस स्टैंड की है, जहां तंग गलियों में भारी वाहन के फंसे होने की स्थिति साफ देखी जा सकती है। ऐसे वाहन न केवल ट्रैफिक अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं बल्कि स्थानीय निवासियों व व्यापारियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गए हैं।

नवलगढ़ मेडिकल यूनियन के अध्यक्ष संजय कड़वाल का कहना है कि यह रोजमर्रा की स्थिति है। भारी वाहन गली में फंस जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और दुकानदारों को भारी नुकसान होता है। तंग गलियों के कारण वाहनों का संचालन मुश्किल हो जाता है और दुकानों, मकानों की दीवारों और नालियों को भी भारी क्षति पहुंचती है।

इस समस्या से न केवल जन-धन का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि दुकानदारों व आमजन का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। लंबा जाम लगने से स्कूल जाने वाली बसें व नौकरीपेशा वाले लोग परेशान हो रहे हैं

प्रशासन संज्ञान ले 

तस्वीर में दिख रही स्थिति को देखते हुए संजय कड़वाल ने कहा प्रशासन से निवेदन है कि इन भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएं। साथ ही इन वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि आमजन को इस समस्या से राहत मिल सके। यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin