[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के रामायण सत्संग संस्था में हुआ यज्ञ महोत्सव:यजमानों ने हवन में दी आहुतियां, जीव जंतुओं की सेवा के लिए लोगों को किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के रामायण सत्संग संस्था में हुआ यज्ञ महोत्सव:यजमानों ने हवन में दी आहुतियां, जीव जंतुओं की सेवा के लिए लोगों को किया प्रेरित

खेतड़ी के रामायण सत्संग संस्था में हुआ यज्ञ महोत्सव:यजमानों ने हवन में दी आहुतियां, जीव जंतुओं की सेवा के लिए लोगों को किया प्रेरित

खेतड़ी : खेतड़ी के मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक रामायण सत्संग संस्था में मंगशीर के आखिरी शनिवार को यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण पठन के साथ महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष लीलाधर सैनी के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान कार्तिक शर्मा एवं पायल शर्मा द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बताया कि खेतड़ी में श्री रामायण संस्था समिति का संचालन रियासत कालीन समय से होता आ रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य धार्मिक कार्यों में बेहतर संचालन करने का होता है। इसके अलावा संस्था द्वारा कस्बे के गरीब व असहाय व्यक्ति के घर होने वाले मांगलिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। वहीं सामान व बर्तन सहित अन्य उपयोगी संसाधन भी मुहैया करवाए जाते है। मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं।

प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पुजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गाय माता को विशेष स्थान दिया गया है, गाय के गुणों से मनुष्य अनेक प्रकार की बीमारियों से भी मुक्ति पाता है। मनुष्य को अपने धर्म व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को खीर पूरी सब्जी हलवे का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामायण सत्संग मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार प्रकाश पुजारी, सुरेश सोनी अमित सैनी, सुधीर गुप्ता, शुक्ला शर्मा, हेमंत सोनी, पवन सराफ, भवानी शंकर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad