[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर दिन बसों के 3 से 4 फेरे बंद:दिसंबर में छुट्टियां लैप्स होने से पहले अवकाश मना रहे रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर, ड्राइवर-कंडक्टरों रिक्त पद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हर दिन बसों के 3 से 4 फेरे बंद:दिसंबर में छुट्टियां लैप्स होने से पहले अवकाश मना रहे रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर, ड्राइवर-कंडक्टरों रिक्त पद

हर दिन बसों के 3 से 4 फेरे बंद:दिसंबर में छुट्टियां लैप्स होने से पहले अवकाश मना रहे रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर, ड्राइवर-कंडक्टरों रिक्त पद

झुंझुनूं : दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही रोडवेज की बसों के संचालन की व्यवस्था एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। क्योंकि दिसंबर महीने में रोडवेज स्टाफ छुट्टियों को लैप्स होने से बचाने के लिए आए दिन अवकाश पर जा रहा है। दूसरी तरफ रोडवेज प्रबंधन को बसों के संचालन के लिए पर्याप्त ड्राइवर-कंडक्टर नहीं मिलने से मार्गों पर चलने वाली बसों को ब्रेकडाउन करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

रोडवेज स्टाफ की कमी के चलते झुंझुनूं आगार मुख्यालय से कुछ दिनों से लगातार बर्सों के संचालन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालात ये है कि झुंझुनूं आगार से चलने वाली कई गाड़ियों के आए दिन 3 से 4 शिड्यूल बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से झुंझुनूं से संचालित – मागों पर यात्रियों को रोडवेज बस सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। रोडवेज प्रबंधन द्वारा बसों का संचालन सुचारू रखने के लिए पिछले कुछ दिनों में बस झुंझुनूं डिपो में 40 सारथियों की भर्ती के लिए भी प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि अब तक झुंझुनूं आगार को महज 38 बस सारथी ही मिले हैं। इस वजह से ड्राइवर-कंडेक्टरों के अवकाश पर जाने से बसों का संचालन बंद करना पड़ रहा है।

एक गाड़ी हर दिन दो से तीन ट्रिप लगा रही

रोडवेज प्रबंधन लोकल मार्गों पर संचालित की जाने वाली प्रत्येक गाड़ी के दो से तीन फेरे करता है। लोकल सेवा की गाड़ियों का संचालन बंद होने से झुंझुनूं व उदयपुरवाटी जयपुर मार्ग से जुड़े गांव-ढाणियों के रोडवेज बस यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रियायती यात्रियों के साथ मासिक पास धारक व छात्रों को हो रही है। क्योंकि किराए में छुट का फायदा लेने के लिए 60 से 70 प्रतिशत यात्री गांवों के लोकल बस स्टैंड पर रोडवेज की गाड़ी का ही इंतजार करते रहते है। जिन्हें लंबा इंतजार करने के बाद निजी बसों से ही महंगा सफर करना पड़ रहा है।

झुंझुनूं रोडवेज डिपो चीफ मैनेजर गणेश शर्मा ने बताया कि दिसंबर महीने में शादियों के कार्यक्रमों के चलते कर्मचारी ज्यादा अवकाश पर जा रहे है। फिर भी हमारे द्वारा बसों के संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ है हम हर मुमकिन कोशिश कर रहे है कि सभी रूटों पर बस चलाई जा सके

इन मार्गों पर रोडवेज की सेवा ठप

1. झुंझुनूं से वाया उदयपुरवाटी होते हुए जयपुर

2. झुंझुनूं से जयपुर

3. झुंझुनूं से जयपुर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad