[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार:ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सूटकेश चोरी की वारदातों को देते हैं अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार:ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सूटकेश चोरी की वारदातों को देते हैं अंजाम

अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार:ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सूटकेश चोरी की वारदातों को देते हैं अंजाम

नीमकाथाना : नीमकाथाना जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन स्टेशन पर यात्रियों के सूटकेस चोरी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कई बार ट्रेन के एसी कोच से यात्रियों का सामान चुराया था।

जीआरपी थाना अधिकारी हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन रींगस पर अरावली एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्रियों के ट्रॉली बैग और सूटकेस चोरी किए थे। इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति रविश पासवान को डिटेन किया।

आरोपी ने चोरी किए गए दो ट्रॉली बैग को पुलिस के सामने बरामद कराया। आरोपी रविश पासवान निवासी मुंगेर निवासी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद चोरी किए गए सामान को पुलिस के हवाले किया। इसके अलावा, आरोपी ने बताया कि पांच सूटकेस दिल्ली की युनिक एक्सप्रेसवे कोरियर कंपनी के जरिए बिहार और बंगाल भेजे गए थे। पुलिस ने कोरियर कंपनी से संपर्क कर सूटकेस को होल्ड करवा लिया है और अनुसंधान के दौरान इन सामानों को जब्त किया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और रिमांड पर लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही, अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad