बलिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है राज्य सरकार : हरलाल सहारण
बलिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है राज्य सरकार : हरलाल सहारण
चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसरा और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसरा में साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने दोनो विद्यालयों की कुल 18 छात्राओं को साईकिल वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि खूब मेहनत करें और अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना व मां-पिता का नाम रोशन करें। कमल रामसरा ने राज्य सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कायोर्ं को ऎतिहासिक बताया। कार्यक्रम में गांव के पप्पुसिंह चौहान, सतपाल बेरवाल और गांव के बहुत से गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था प्रधान मधु कंवल व राजवीर सिंह शेखावत ने धन्यवाद दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040883


