नीमकाथाना जिला स्टेडियम अभी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता:केशरी का खिताब योगेश जमालपुर ने जीता, आयुक्त-कलेक्टर ने किया पुरुस्कृत
नीमकाथाना जिला स्टेडियम अभी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता:केशरी का खिताब योगेश जमालपुर ने जीता, आयुक्त-कलेक्टर ने किया पुरुस्कृत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के खेल स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कलेक्टर शरद मेहरा और आयुक्त राजस्थान फाउंडेशन मनिषा अरोड़ा ने फाइनल कुश्ती मुकाबलों में विजेता रहे पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया।
नीमकाथाना केशरी का खिताब योगेश जमालपुर ने जीता, जबकि भोमराज गुर्जर हरजनपुरा द्वितीय और सचिन जमालपुर तृतीय स्थान पर रहे। कुमार का खिताब अनुज कालोटा ने जीता, वहीं भींवाराम भोजमेढ़ द्वितीय और विनीत कुमार गुर्जर तृतीय रहे। किशोर का खिताब लोकपाल गणेश्वर ने जीता, विजयकुमार सिरोही द्वितीय और विकास कुमार लील प्रीतमपुरी तृतीय रहे। बसंत का खिताब राकेश सोलंकी ने जीता, जबकि विजेश गणेश्वर द्वितीय और सचिन सैनी गणेश्वर तृतीय रहे।
महिला पहलवानों के मुकाबले में, केशरी का खिताब निशा सैनी गणेश्वर ने जीता, जबकि शांति कुड़ी झाड़ली द्वितीय रहीं। कुमारी का खिताब कोमल वर्मा गणेश्वर ने जीता, पूजा सैनी गणेश्वर द्वितीय रहीं। किशोरी का खिताब देवांशी जोशी छावनी नीमकाथाना ने जीता, जबकि दिव्या ढाणी गुमानसिंह द्वितीय और काव्यांशी पुराना बास तृतीय रहीं।
इस मौके पर नीमकाथाना के खेल स्टेडियम में कुश्ती कोच सरिता चौधरी, कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद मल, नगर सचिव विकास पहलवान, इंटरनेशनल खिलाड़ी और शारीरिक शिक्षक गोपाल कृष्ण वर्मा, सियाराम सैनी, एस एस बी कोच नेतराम तेतरवाल, समाजसेवी शीशराम तेतरवाल, विक्रम सिंह, विकास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041161


