[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में भामाशाहों का सम्मान:तालाब का जीर्णोद्धार करवाया, सरपंच की मांग पर अस्पताल में 2 हाॅल और स्कूल में 4 कमरे बनवाने की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

काजड़ा में भामाशाहों का सम्मान:तालाब का जीर्णोद्धार करवाया, सरपंच की मांग पर अस्पताल में 2 हाॅल और स्कूल में 4 कमरे बनवाने की घोषणा

काजड़ा में भामाशाहों का सम्मान:तालाब का जीर्णोद्धार करवाया, सरपंच की मांग पर अस्पताल में 2 हाॅल और स्कूल में 4 कमरे बनवाने की घोषणा

पिलानी : काजड़ा के ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक पार्क का रंग-रोगन कार्य एवं भापर गांव की धमाणी जोहड़ी में पानी की टंकी का निर्माण करवाने वाले भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया का काजड़ा में सरपंच मंजु तंवर के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि भामाशाह सम्मान समारोह में सरपंच मंजु तंवर की मांग पर काजड़िया परिवार ने सेठ रतनलाल काजड़िया राजकीय चिकित्सालय में दो हाॅल, पार्किंग टीन शेड व व सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चार कमरे बनवाने सहित अन्य विकास कार्य करवाने का आश्वासन भी दिया है।

सरपंच मंजु तंवर ने भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया को रामलला की तस्वीर भेंट करते हुए काजड़िया परिवार सहित संघी परिवार एवं केड़िया परिवार द्वारा पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भामाशाह काजड़िया परिवार के शिवकुमार काजड़िया, प्रदीप काजड़िया, अजय काजड़िया, आनन्द काजड़िया, विष्णुकांत काजड़िया, अजय कुमार काजड़िया, अनिल काजड़िया, आशा काजड़िया, अंजू , कमला, ऊषा, कविता, रंजना, सुनीला, बेला का गणमान्य पंचायत वासियों ने माल्यार्पण कर साफा पहनाते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। काजड़िया परिवार की तरफ से भामाशाह प्रवीण कुमार ने कहा कि काजड़ा ग्राम पंचायत के विकास के लिए काजड़िया परिवार सदैव तत्पर रहेगा। प्रवीण कुमार काजड़िया द्वारा अशोक कुमावत व रोबिन चंदेलिया को शॉल ओढ़ाकर व नगद राशि भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपसरपंच राकेश कुमावत, भीम सिंह शेखावत, डॉ महेश यादव, महावीर प्रसाद सैनी, कैलाश नागवान, आदर्श समाज समिति इंडिया के फाउंडर धर्मपाल गाँधी, भगवती प्रसाद स्वामी, भरत नागवान, सुशील मारवाल, सत्यनारायण सिंगाठिया, विनोद सोनी, जगदीश प्रसाद सेन, नाहर सिंह शेखावत, धीर सिंह नायक, विष्णु नागवान, अनिल कलावटिया, प्रकाश मेघवाल, प्यारेलाल मेघवाल, प्यारेलाल कुमावत और शायर सिंह शेखावत समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22