[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी को सादगी से कर समाज में एक बेहतरीन मिसाल कायम की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी को सादगी से कर समाज में एक बेहतरीन मिसाल कायम की

शादी को सादगी से कर समाज में एक बेहतरीन मिसाल कायम की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के गांव सेहला में‌इकरा फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर मेंजर खान सेहला ने अपने साहिबजादे आदिल खान की शादी हुसैन खान थेलासर की साहिबजादी रिहाना बानों के साथ बिना दहेज व लेन-देन और बगैर किसी फुजूलखर्ची के बहुत ही सादगी के साथ केवल एक रूपया व एक नारियल में की है। यह शादी कायमखानी समाज में एक मिसाल बनी है। इस मौक़े पर मेंजर खान ने बताया कि दहेज एक सामाजिक बुराई और कुप्रथा है। हम सबको मिलकर इस बूराई और कुप्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करना है और इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के प्रयास करने हैं । गौरतलब है कि मेंजर खान पिछले कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चल रहे सामाजिक जागरूकता अभियान के सदस्य हैं। खान ने अभियान के तहत अपने गांव सेहला में कुरीतियों के खिलाफ सन् 2019 में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम भी करवाया था। शादी के इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता अभियान व इकरा फाउंडेशन के सदस्यों सहित समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर दूल्हे-दुल्हन को अपनी नेक दुआओं से नवाज़ा। मेंजर खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22