[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

95 परिवारों को राशन बांटा:श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

95 परिवारों को राशन बांटा:श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया वितरण

95 परिवारों को राशन बांटा:श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया वितरण

सादुलपुर : श्री बिहारी लाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता, बेंगलुरु की ओर से बुधवार को अन्न दान योजना में 95 परिवारों को राशन भेंट किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंगतूराम मोहता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सीएमएचओ मनोरोग चिकित्सक डॉ. जयलाल झाझडिया, बेंगलुरु से आए हुए ट्रस्ट के मुख्य प्रतिनिधि मनोहर गोयल और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द झाझड़िया के साथ संदीप यादव, सरोज जैन, कोमल राजपूत और गणेश प्रजापत ने वितरण कार्य में भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर डॉ. झाझडिया ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को राशन प्रदान करना बहुत अनेक कार्य है। यह व्यक्ति के लिए जीवनदायक सहयोग होता है। मनोहर गोयल ने कहा कि ट्रस्ट संचालक मुरारीलाल सरावगी की भावना राजगढ़ में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करना है। उसी कार्यों के अंतर्गत श्याम जैन की देखरेख में पिछले साढे चार साल से अन्नदान का यह कार्यक्रम चल रहा है।

डॉ. अरविंद झाझडिया ने कहा कि सरावगी की समाज सेवा में जो भूमिका निभा रहे हैं वह उल्लेखनीय है। उनके द्वारा असहाय लोगों की चिकित्सा में भी बराबर मदद प्रदान की जाती है। मोहता ने राजकीय गांधी विद्यालय में ट्रस्ट की ओर से होने वाले 20 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा गरीब कन्याओं के शादी में भी ट्रस्ट द्वारा अब तक 23 परिवारों को सहायता प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर उपस्थित जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं ने मुरारीलाल सरावगी का आभार जताते हुए उनके लिए मंगल भावनाएं व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि इन परिवारों को प्रतिमाह 15 किलो आटा, 2 किलो चीनी, 1 लीटर तेल, डेढ़ किलो चावल, 400-400 ग्राम चाय, लाल मिर्च, धनिया, 1 किलो दाल और नमक प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इन परिवारों को प्रति सप्ताह हरि सब्जियां भी दिलवाई जाती है।

Related Articles