[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रास्ता पूछकर युवक से ठगी:बोले – भटके हुए बाबा को रास्ता बताया है, आशीर्वाद देता हूं, कुछ कदम चलाया और जेवरात लेकर फरार हो गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रास्ता पूछकर युवक से ठगी:बोले – भटके हुए बाबा को रास्ता बताया है, आशीर्वाद देता हूं, कुछ कदम चलाया और जेवरात लेकर फरार हो गए

रास्ता पूछकर युवक से ठगी:बोले - भटके हुए बाबा को रास्ता बताया है, आशीर्वाद देता हूं, कुछ कदम चलाया और जेवरात लेकर फरार हो गए

झुंझुनूं : झुंझुनूं में दो लोगों ने राह चलते युवक को आशीर्वाद देने का झांसा देकर सोने चांदी की अंगूठी और चेन लेकर फरार हो गए। ठग कार में सवार होकर आए थे। चूरू जाने का रास्ता पूछा था, युवक ने बताया तो कहा कि भटके हुए बाबा को रास्ता बताया है, तुझे आर्शीवाद देते है, एक पत्थर उठा ला, उसे हाथ में लेकर मुठठी बंद कर सीधा चला जा और पीछे मुड़कर मत देखना। कुछ कदम चलने के बाद पीड़ित ने हाथ खोलकर देखा तो सोने चांदी की अंगूठी और चैन गायब थी।

फिर पीछे मुड़कर देखा तो दोनों कार लेकर फरार हो गए। मामला झुंझुनूं के धूनरी थाना क्षेत्र के नांद का बास का है। घटना 9 दिसंबर की है। अब पीड़ित ने धूनरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। टीलसर निवासी पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि वह 9 दिसंबर को स्कूटी से ढीलसर से झुंझनूं जा रहा था। इस दौरान रास्ते में नानंद बस स्टेण्ड के पास पीछे स्विफ्ट डिजायर कार आई। दो लोग सवार थे। जिसमें से एक ने बाबा का भेस में था। उन्हांने गाड़ी रोककर चूरू जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताकर पेशाब करने चला गया। वापस आया तो गाड़ी वहीं खड़ी थी।

उनमें से बाबा ने कहा कि तुने भटके हुए को रास्ता बताया है। तुझे आर्शीवाद देता हुं, तीन कदम चलकर एक पत्थर उठा ला। पत्थर लाकर बाबा के हाथ में दे दिया। उसने मेरे दोनों हाथ खुलवाकर पत्थर में से कुछ पानी निकाल कर कहा कि इसमें फूंक मार और सीधा चला जा पीछे मुडकर मत देखना। फिर थोडा चलने के मुझे प्यास लगी। एक मंदिर के बाहर लगे नल पर पानी पीकर हाथा साफ किए तो हाथ में पहनी सोने व चांदी की अंगूठी, गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी। फिर पीछे मुड़कर दोनों को पीछा किया तो वह गाड़ी में बैठकर चूरू की तरफ भाग गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin