[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पिस्टल और दो कारतूस बरामद, आरोपी के पास नहीं मिला लाइसेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पिस्टल और दो कारतूस बरामद, आरोपी के पास नहीं मिला लाइसेंस

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पिस्टल और दो कारतूस बरामद, आरोपी के पास नहीं मिला लाइसेंस

चूरू : चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।

रतनगढ़ थाने के एसआई देवीसहाय ने बताया कि डीएसटी के सहयोग से गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच 11 पर एक युवक घूम रहा है। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। एनएच-11 पर जयपुर पुलिया के पास जांदवा निवासी अजय कुमार खीचड़ को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास एक पिस्टल, दो कारतूस और मैगजीन मिली। आरोपी के पास हथियार संबंधित लाइसेंस नहीं होने पर अवैध हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसआई देवीसहाय ने बताया कि अवैध हथियार के बारे में युवक कुछ नहीं बता सका। इसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक से हथियार के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। वह हथियार किस काम के लिए लाया और कहां से लाया था। इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin