ओवरब्रिज का काम शुरू, 26.14 करोड़ रुपए की राशि होगी खर्च
ओवरब्रिज का काम शुरू, 26.14 करोड़ रुपए की राशि होगी खर्च
सादुलपुर : पिलानी रोड रेल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का बंद पड़ा काम रविवार रात को शुरू हुआ। काम पूरा करने के लिए दो क्रेन, 40 लेबर, दो इंजीनियर लगे हुए हैं। रेलवे की ओर से प्रतिदिन तीन घंटे का ब्लॉक देना प्रस्तावित है, जो कि 24 दिसंबर तक लगातार मिलेगा। इस अवधि में ही ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा करना होगा।
ओवरब्रिज का काम पिछले साढ़े छह माह से ब्लॉक नहीं मिलने के कारण बंद पड़ा था। काम अधूरा रहने के कारण जहां शहर के कई वार्डों की करीब 15 हजार आबादी प्रभावित हो रही है, वहीं कॉलेज, आईटीआई जाने वाले विद्यार्थी, अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम जाने वाले खिलाड़ी तथा अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वाहन चालकों को करीब 5-6 किमी अधिक चलकर लगाकर बाईपास से निकलना पड़ रहा है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुभाषचंद्र पूनिया ने बताया कि 24 दिसंबर तक प्रतिदिन तीन घंटे का ब्लॉक मिला है। रविवार रात से काम शुरू कर दिया गया है। पहले दिन शहर साइड में दो गटरें क्रेन की मदद से रखी गई है। निर्धारित समयावधि में ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा करने का पूरा प्रयास रहेगा। 990 मीटर लंबाई के इस ओवरब्रिज पर 26.14 करोड़ की राशि खर्च होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043609


