[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के जेवरात चोरी:ताले टूटे देख ग्रामीणों ने दी सूचना,चोरी करने गाड़ी में आए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के जेवरात चोरी:ताले टूटे देख ग्रामीणों ने दी सूचना,चोरी करने गाड़ी में आए चोर

ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के जेवरात चोरी:ताले टूटे देख ग्रामीणों ने दी सूचना,चोरी करने गाड़ी में आए चोर

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। चोर दुकान से लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक चोरों ने मैलासी गांव के चौक में स्थित अंकित ज्वेलर्स को निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब 2200 से 2300 ग्राम चांदी और 12 से 13 ग्राम सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। सुबह 4:30 के करीब ग्रामीणों ने ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना दुकान मालिक को।

चोरों ने घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक बाइक को चुराने की कोशिश की। जिन्होंने बाइक को घर से निकाला और उसके टायर,बैटरी निकालकर ले गए। घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर कुछ चांदी और दुकान का गल्ला में मिला है। गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार चोर एक गाड़ी में आते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77