[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिविर में 683 यूनिट रक्तदान:डॉ. सुनील जांदू की पुण्यतिथि पर हुए कई आयोजन, नवाचारों के लिए किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिविर में 683 यूनिट रक्तदान:डॉ. सुनील जांदू की पुण्यतिथि पर हुए कई आयोजन, नवाचारों के लिए किया याद

शिविर में 683 यूनिट रक्तदान:डॉ. सुनील जांदू की पुण्यतिथि पर हुए कई आयोजन, नवाचारों के लिए किया याद

चूरू : चूरू के जाने माने डॉक्टर, रक्त क्रांति के अग्रदूत व मेडिकल क्षेत्र में कई नवाचार करने वाले डॉ. सुनील जांदू की दूसरी पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. जांदू के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। चूरू में शेखावाटी ब्लड बैंक में शिविर आयोजित हुआ। जिले में आयोजित रक्तदान शिविर में 683 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया।

शिविर में सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि डॉ. जांदू ने जिले में हजारों युवाओं को प्रेरित कर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया। उन्होंने कोरोना महामारी के समय, मीजेल्स रूबेला, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सैंकड़ों बच्चों का दिल का ऑपरेशन करवाया। इसके अलावा टीकाकरण के क्षेत्र में कई बार राज्य स्तर पर चूरू को सम्मानित करवाया था। आज उनकी प्रेरणा से ही युवा रक्तदान कर रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने नवाचार करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आमजन को जागरूक करने का काम किया।

कार्यक्रम संयोजक हेमंत सिहाग ने बताया कि डॉ. जांदू की पुण्यतिथि पर जिले में कई जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़, बीसीएमएचओ डॉ. जगदीश भाटी, डॉ.उत्तम भाम्भू, डॉ. साजिद चौहान, रामरतन सिहाग, उमाशंकर शर्मा, डॉ. सीताराम गोदारा भी मौजूद थे। जिले में आयोजित रक्तदान शिविर में 683 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया।

इस मौके पर विकास मील, सुलतान सिंह जांदू, ओमप्रकाश रणवा, अरविंद बाघ, रामनिवास भांभू, राकेश मोठसरा, विक्की खान, रोहिताश रणवा, रफीक चौहान, संग्राम सिंह राठौड़, राजेन्द्र कल्ला, राजकुमार पूनिया, अश्वनी बुडानिया, महेश ढूकिया, राजेन्द्र बलारा, सोयल खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77