[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्याय टेबल पर समझाइश से होगा विवादों का निस्तारण:उपभोक्ता आयोग में कल से लगेंगे प्री-काउंसलिंग कैंप, प्री-लिटिगेशन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

न्याय टेबल पर समझाइश से होगा विवादों का निस्तारण:उपभोक्ता आयोग में कल से लगेंगे प्री-काउंसलिंग कैंप, प्री-लिटिगेशन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाएगा

न्याय टेबल पर समझाइश से होगा विवादों का निस्तारण:उपभोक्ता आयोग में कल से लगेंगे प्री-काउंसलिंग कैंप, प्री-लिटिगेशन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाएगा

झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के झुंझुनूं, सीकर व चूरू कार्यालय में सोमवार से प्री-काउंसलिंग की शुरुआत होगी। इसके तहत लगने शिविरों में लम्बित प्रकरणों व प्री-लिटिगेशन के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाएगा।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं में सहायक प्रशासनिक अधिकारी सीताराम स्वामी ने बताया कि इस वर्ष की अंतिम चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों के साथ न्याय टेबल पर समझाइश की जाएगी। लोक अदालत की पवित्र भावना से प्रकरणों का निपटारा करवा कर दोनों पक्ष राहत प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता आयोग झुंझुनूं, सीकर व चूरू में 9 दिसम्बर से ही उपभोक्ताओं एवं सेवा प्रदाताओं को न्याय टेबल पर त्वरित न्याय पाने का अवसर मिलेगा।

इसके लिए उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने नवाचार करते हुए पूरे सप्ताह प्री-काउंसलिंग शिविर चलाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई है।

उपभोक्ता आयोग सीकर में सदस्य मोहम्मद शाकिर एवं सदस्या ज्योति जोशी के नेतृत्व में प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार सोनी, गोपीराम जाट, भागीरथ सिंह, राकेश मूंड और चूरू आयोग में सदस्य सुभाषचंद्र एवं सदस्या संतोष मासूम के नेतृत्व में भीमसिंह राजपुरोहित, अमित कुमार, पवन प्रजापत, तरुण कुमार, सचिन लंबित प्रकरणों का निस्तारण करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22