[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में अब कचरे से बनेगी बिजली:नगर निगम को हर महीने वेस्ट के बदले मिलेंगे 20 लाख रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में अब कचरे से बनेगी बिजली:नगर निगम को हर महीने वेस्ट के बदले मिलेंगे 20 लाख रुपए

जयपुर में अब कचरे से बनेगी बिजली:नगर निगम को हर महीने वेस्ट के बदले मिलेंगे 20 लाख रुपए

जयपुर : जयपुर में अब जल्द ही कचरे से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय में हेरिटेज निगम कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा और जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के बीच प्लांट के संचालन को लेकर एमओयू साइन हुआ। कंपनी वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट में लगभग 350 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

इसके लिए भारत सरकार के पावर फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड से 192 करोड़ रुपए का ऋण भी मिलेगा। वहीं प्लांट शुरू होने के बाद जिंदल ग्रुप की ओर से हेरिटेज निगम को प्रति टन के 66 रुपए दिए जाएंगे। ऐसे में महीने भर का हेरिटेज निगम को करीब 20 लाख रुपए का राजस्व की प्राप्ति होगी।

निगम हर दिन देगा 1 हजार टन कचरा

हेरिटेज निगम कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट पर काम काफी समय से चल रहा था। अब ये प्रोजेक्ट लगभग बनकर तैयार है। ऐसे में शुक्रवार को जिंदल ग्रुप के अधिकारी और पावर फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ प्लांट के संचालन के लिए एमओयू किया गया है। जो जयपुर शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि प्लांट के संचालन के लिए निगम की ओर से रोजाना एक हजार टन कचरा उपलब्ध कराया जाएगा। जो कि अभी हेरिटेज निगम डोर टू डोर कचरा संग्रहण और डिपो से कलेक्ट कर रहा है।

निगम का बढ़ेगा राजस्व

कमिश्नर अरुण हसीजा ने बताया कि जिंदल ग्रुप की ओर से इस प्लांट के संचालन के लिए हेरिटेज निगम को लायल्टी भी मिलेगी। जो कि 66 रुपए प्रति टन कचरा होगी। ऐसे में ये आंकलन किया गया है कि निगम को करीब 20 लाख रुपए हर महीने राजस्व मिलेगा। हसीजा ने बताया कि कंपनी की ओर से प्लांट पर ट्रायल इसी महीने किया जाएगा। और इसी वित्तीय वर्ष में प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।

Related Articles