[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉपर से 32वीं श्याम बाबा पदयात्रा रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉपर से 32वीं श्याम बाबा पदयात्रा रवाना

निशान पूजन के बाद 42 श्रद्धालु खाटूधाम के लिए हुए प्रस्थान, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

खेतड़ीनगर : केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर से रंगीला सांवरिया श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में शनिवार को 32वीं श्याम बाबा पदयात्रा खाटूधाम के लिए श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई।

गोठड़ा सरपंच सरती देवी एवं हरीराम गुर्जर की मुख्य यजमानी में प्रातः सवा सात बजे विधि-विधान से निशान पूजन किया गया। इसके पश्चात भक्तों का जत्था जयकारों और भजनों के बीच खाटूधाम की ओर प्रस्थान कर गया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महिपाल दौराता, अभयसिंह हिन्दुस्तानी, महेश सिंघानियां, घीसाराम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महेश सैन, चुत्रीलाल चनेजा, शिवशंकर शर्मा, पप्पन सैन, कुलदीप सहित कुल 42 श्याम भक्त पदयात्रा में शामिल हुए।

जागरण, 28 को भंडारा

केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित श्याम कटला में रविवार को श्री श्याम मित्र मंडल के सौजन्य से श्याम बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रात सवा नौ बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें कलाकार श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। 28 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles