[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसफाॅर्मर से तार और प्लेट चुराने का मामला:पुलिस ने आरोपी को तारपुरा गांव से पकड़ा, बाइक भी बरामद की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्रांसफाॅर्मर से तार और प्लेट चुराने का मामला:पुलिस ने आरोपी को तारपुरा गांव से पकड़ा, बाइक भी बरामद की

ट्रांसफाॅर्मर से तार और प्लेट चुराने का मामला:पुलिस ने आरोपी को तारपुरा गांव से पकड़ा, बाइक भी बरामद की

सीकर : सीकर की दादिया थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से तांबे के तार और प्लेट चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 2 दिसंबर को जेईएन किरण चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पिपराली मुख्यालय कार्यालय के अधीनस्थ क्षेत्र में पांच ट्रांसफॉर्मर से तांबे के तार और प्लेट चोरी हो गए। जिससे निगम को 3.76 लाख रुपए का नुकसान हुआ। रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वारदात करने वाला आरोपी तारपुरा गांव की तरफ आया है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जिसके बाद आज मामले में आरोपी राकेश उर्फ रामलाल (27) निवासी मुर्गी फार्म के पास, देव थाला, गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके पास से ट्रांसफॉर्मर से चुराए हुए तांबे के तार और प्लेट,घटना के दौरान काम में ली गई बाइक को भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22