[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मृतक के आश्रितों को 6.51 लाख, घायलों को क्रमश: 3 लाख व डेढ़ लाख रु. की सहायता पर सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मृतक के आश्रितों को 6.51 लाख, घायलों को क्रमश: 3 लाख व डेढ़ लाख रु. की सहायता पर सहमति

मृतक के आश्रितों को 6.51 लाख, घायलों को क्रमश: 3 लाख व डेढ़ लाख रु. की सहायता पर सहमति

झुंझुनूं : नयासर में बेकाबू थार की चपेट में आने से कुचले गए युवक पुष्पेंद्र मेघवाल का बुधवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले कलेक्टर रामावतार मीणा व विधायक राजेंद्र भांबू से वार्ता के बाद परिजनों ने बीडीके अस्पताल में चल रहे धरने को खत्म कर शव ले लिया। मृतक के परिजन व ग्रामीण मंगलवार से बीडीके अस्पताल में मोर्चरी के बाहर धरना दे रहे थे।

विधायक राजेंद्र भांबू धरनास्थल पर आए और परिजनों की जिला प्रशासन से वार्ता कराने की बात कही। इस पर धरनार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक के साथ कलेक्टर से वार्ता करने के लिए पहुंचा। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर रामावतार मीणा, एडीएम अजय कुमार आर्य, एएसपी देवेंद्रसिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र कुमार शर्मा, एसडीएम हवाईसिंह, तहसीलदार महेंद्र मुंड, सदर थानाधिकारी अशोक चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। विधायक राजेंद्र भांबू की पहल पर परिजनों व जिला प्रशासन के बीच छह बिंदुओं पर समझौता हो गया। समझौता वार्ता में प्रशासन ने मृतक व गंभीर घायलों को सहायता राशि देने पर सहमति जताई। इसमें मृतक युवक के आश्रितों को चिरंजीवी योजना में 5 लाख, विधायक की ओर से 51 हजार व जिला प्रशासन की ओर से 1 लाख रुपए दिए जाने पर सहमति बनी। दोनों पैर से दिव्यांग हुए एक घायल को 3 लाख व एक पैर से दिव्यांग हुए दूसरे घायल को डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही गई। पुलिस अधिकारियों ने वार्ता में बताया कि घटना को लेकर पकड़े गए दो युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जल्द चालान पेश करने और अवैध रेंटल वालों पर नगर परिषद से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

बीडीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहे धरने में बुधवार को ग्रामीण जुटे और प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की।

कलेक्टर रामावतार मीणा ने घटना के पीड़ितों को ज्यादा आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात कही। वहीं पीड़ित परिवार के लिए रिटायर्ड कर्नल वासुदेव कस्वा ने 51 हजार रुपए देने की बात कही है। समझौता वार्ता में धरनार्थियों की ओर से महावीर सानेल, इमरान बड़गुर्जर, कैलाशदास महाराज, बंशीधर भीमसरिया, नौजवान सभा के महिपाल पूनियां, मृतक युवक पुष्पेंद्र के ताऊ ओमप्रकाश, किशनलाल, नयासर सरपंच रोशनलाल मांजू व भाजपा नेता विश्वंभर पूनिया शामिल हुए।

प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

  • धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (JC) में भेज दिया गया।
  • अवैध रेंटल गाड़ियों पर कार्रवाई तुरंत शुरू की जाएगी।
  • जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतक और घायलों को अधिकतम आर्थिक सहायता प्रदान करने की सिफारिश की।
  • चिरंजीवी योजना के लाभ तुरंत दिए जाएंगे।
  • दोषियों के खिलाफ जल्द ही पुलिस चालान तैयार कर कोर्ट से मुआवजा दिलवाया जाएगा। प्रशासन द्वारा 1 लाख रुपये और विधायक राजेंद्र भाम्भू द्वारा 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता की पेशकश को परिजनों और ग्रामीणों ने अस्वीकार कर दिया।

धरने में शामिल लोगों ने बताया कि मृतक की देह की दुर्गति न हो, इस उद्देश्य से धरना समाप्त किया गया।

ये रहे मौजूद :

इस दौरान पूर्व डीईओ मोहनलाल मेघवाल, सुमेरसिंह, सुभाष चनानियां, हरफूल ठेकंदार, जयप्रकाश, सुरेश कस्वां, उपेंद्र सैन, धर्मपाल, जितेंद्र बिकनिया, राजेंद्र बिकनिया, नवीन, अनिल, पवन, श्रीकृष्ण, अब्बास, कमल कस्वां, उमेश कस्वां, विजेंद्र कस्वां, राजवीर, सुमेर कस्वां, मनदीप, सुरेश, विक्रम, बलबीर, विकास शेखावत, सुरज्ञानी, महिपाल शेखावत, इमरान, अल्ताफ हुसैन अब्बास, सुरेश शर्मा, पवन शर्मा, सुमित मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22