[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा -सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना 338 वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा -सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना 338 वें दिन भी जारी

चिड़ावा -सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना 338 वें दिन भी जारी

चिड़ावा : सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना आमजनता द्वारा संचालित कर्मवीर ओला की अध्यक्षता में आज 338 वें दिन भी जारी रहा। किसानों का जीवन प्रायः मिटता नजर आने लगा है आज से 20 से 30 साल पहले किसानों की खेती, पशुधन, घरेलु काम धंधा, विकास व बच्चों की पढाई लिखाई बहुत ही आसानी से चलरहा था और ज्यों-ज्यों पानी का स्टोक भुमि में खत्म होता गया है बस किसानों का तो जीवन डूबता चला गया है।

वो शेखावाटी जिसमें खेत लहलहाते हुए बगीचों की तरह हरियाली वादियां चरम पर लगती थी मानो फिल्म बनाने के जैसे दृश्य हमारे खेतों में दिखाई देते थे।आज हमारे क्षेत्र का जन जीवन अस्त-व्यस्त हुआ औंधें मुंह पड़ा दिख रहा है। स्थिति यह है कि यह क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है क्योंकि यहां रोजगार नहीं होने से जीवनयापन दुर्लभ हुआ है। बच्चे बर्बाद होकर आवारा गतिविधियों में शामिल होने लगे हैं और समाज का ह्रास अब्बल दर्जे पर हुआ है । उम्मीद के विरुद्ध जा रही हमारी युवा पीढ़ी क्यों कि रोजगार से वंचित संघर्षरत काम नहीं मिलने की निराशा में कुंठित होकर नशा खोरी व अपराध के रास्ते जीवन बचाने की जुगत में बर्बाद हो रहे हैं। सरकारों और नेताओं को कोई मतलब नहीं है ये इनका जीवन सुधारने की जरूरत नहीं समझते हैं। क्षेत्र की बर्बादी का कोई धणी धौरी नहीं है। इलाज है सिर्फ नहर जिससे खेत सिंचाई होंगे और रोजगार मिलेगा अतः नहर दे सरकार वरना आन्दोलन के रास्ते बुरे दिन किसानों के तो हैं ही परन्तु हैं नेताओं और सरकारों के भी हैं क्योंकि दुखी होकर आम आदमी वोटिंग नहीं करने के करीब जा रहा है ।

धरने पर आज नहर आंदोलन प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री, उपसचिव ताराचंद तानाण, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,यात्रा संयोजक रणधीर ओला, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सुनिता साईं पंवार, राघवेन्द्र सिंह ओला, बिमला देवी यादव, महीपाल सिंह, रिसालसिंह, उपाध्यक्ष बजरंग लाल, किसान नेता विजेंद्र सिंह कुल्हारी, सतपाल चाहर, बिमला यादव,रजत चौधरी, विकास चाहर, राजेश कुमार, राजवीर,मनोहर सैनी, नौजवान सभा के सौरभ सैनी, करण कटारिया, जयसिंह, मनोज, महेंद्र, कृष्ण, बनवारीलाल चाहर,प्रभुराम सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22