[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन विभाग की खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई:अवैध खनन कर पत्थरों की दो ट्रॉली को किया जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन विभाग की खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई:अवैध खनन कर पत्थरों की दो ट्रॉली को किया जब्त

वन विभाग की खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई:अवैध खनन कर पत्थरों की दो ट्रॉली को किया जब्त

खेतड़ी : खेतड़ी के अरावली क्षेत्र में बुधवार को अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने अरावली क्षेत्र से खनन कर पत्थरों से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है।

खेतड़ी रेंजर मुकेश मीणा ने बताया कि टीम की ओर से अरावली की पहाड़ियों में देवता, तातीजा, सिंघाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। टीम ने देवता व तातीजा में प्रतिबंधित पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। वहीं वन विभाग की टीम को देखकर एक ट्रैक्टर चालक ने पत्थरों को सड़क पर ही खाली कर दिया।

रेंजर मुकेश मीणा ने बताया कि वन विभाग की लगातार गश्त होने के बावजूद भी कुछ जगह पर चोरी-छिपे अवैध खनन व लकड़ी तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना मिली की अरावली की पहाड़ियों से खनन कर ट्रैक्टर भरकर ले जाए जा रहे है। जिसके के आधार पर वन विभाग की विशेष टीम का गठन कर खेतड़ी क्षेत्र में तातीजा की अरावली पहाड़ियों पर दबिश दी गई। इस दौरान खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली पत्थर भरकर हुकमा की ढाणी के कच्चे रास्ते से भागने लगे। जिस पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर ट्रालीयो में अवैध खनन कर पत्थरों के परिवहन करते हुए मिले। जिस पर टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रालीयों को जब्त कर लिया।

दोनों ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर सिंघाना वन विभाग चौकी में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि माकड़ो तातीजा गांव के पास अरावली की पहाड़ियों में अंधेरे की आड़ में खनन माफिया के सक्रिय होकर अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान लगातार खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। विभाग की ओर से ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ वन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

इस दौरान टीम में वनरक्षक ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह लांबा, राजकुमार, सहायक वनपाल मनोज कुमार, महिपाल सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22