झुंझुनूं में राजेन्द्र भांभू की जीत को लेकर जयपुर तक जश्न का माहौल
झुंझुनूं में राजेन्द्र भांभू की जीत को लेकर जयपुर तक जश्न का माहौल
झुंझुनूं : विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र भांबू की जीत की खुशी की लहर झुंझुनूं में ही नहीं बल्कि जयपुर तक इसकी आहट है । इसको लेकर भाजपा नेता महेश बसावतिया के नेतृत्व में झुंझुनूं के प्रबुद्ध जनों ने राजस्थान हाईकोर्ट के विख्यात एडवोकेट संजय महला को उनके जयपुर आवास पर जाकर बधाई दी । विदित हो एडवोकेट महला का पैतृक गांव नया खाजपुर है जो झुंझुनूं विधानसभा में आता है और उनका वहां काफी प्रभाव है । एडवोकेट महला ने भांभू के लिए प्रचार करने जयपुर से विशेष आये थे । बसावतिया ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र में नरेंद्र मोदी व राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर झुंझुनूं की जनता ने मोहर लगाने के साथ ही झुंझुनूं में परिवारवाद का खात्मा किया है । इस अवसर पर समाजसेवी अनिल जोशी, गोविंद कुमार शर्मा, सतीश, रमेश, मूलचंद सैनी, केके कश्यप, एडवोकेट दिनेश शर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे ।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033935


