भाजपा व सर्व हिन्दू समाज द्वारा 4 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेट पर अम्बेडकर मूर्ति के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा
भाजपा व सर्व हिन्दू समाज द्वारा 4 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेट पर अम्बेडकर मूर्ति के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने भाजपा संगठन व विभिन्न मोर्चो की बैठक ली एवम् मण्डल के कार्यकर्ताओ से अपील की कि वे अधिकाधिक लोगो तक इस संदेश को पहुचाये कि वे 4 दिसम्बर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुचे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि बंगलादेश में हिन्दुओ पर इस्लामिक कट्टरपंथीयों द्वारा हमले हत्या लूट एवम् महिलाओ पर हो रहे अमानवीय अत्याचार के विरोध में समाज के सभी वर्गो में रोष व्याप्त है और इसके विरोध में समाज के सभी सभ्य नागरिको में रोष है उन्होने कहा कि वर्तमान में बागलादेश की सरकार कट्टरपंथियों के हाथ में खेल रही है और हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर उनका ध्यान नही जा रहा है जो कि चिंताजनक है उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओ का आव्हान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा मातृ शक्ति को इसमें जोड़ कर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल करें। उन्होने बताया कि 4 दिसम्बर को 11.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के आगे धरना प्रदर्शन किया जायेगा तत्पश्चात जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होने कहा कि इस संदर्भ में पार्टी के दायित्ववान कार्यकर्ताओ को दायित्व प्रदान किये गये है एवम् अधिकाधिक लोगो तक पहुचकर इस कार्यक्रम में लोगो को शामिल करवाने के निर्देश दिये गये है।
जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल ने बताया कि इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सम्पर्क करेगे आज इस संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ताओ ने शहर के सभी वार्डो में पार्षदो एवम् पार्षद प्रत्याशियों के साथ सम्पर्क किया और लेगो से अधिकाधिक संख्या में 4 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुचने का आव्हान किया। इस बारे में चूरू नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत व दीनदयाल सैनी ने अपने अपने मण्डलो में कार्यकर्ताओ के साथ आम लोगो से सम्पर्क किया।
वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल ने भी अपने अपने मोर्चा पदाधिकारियों के साथ जनसम्पर्क करना प्रारंभ कर दिया है। बैठक में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, सामाजिक कार्यकर्ता पवन दाधीच, जयपाल सिंह टकणेत, भंवर गुर्जर, रवि दाधीच, सुशील लाटा, सुनील खटीक, मनोज तंवर सहित अनेक सर्वसमाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।