[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन द्वारा फलोदी में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फलोदीराजस्थानराज्य

पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन द्वारा फलोदी में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन द्वारा फलोदी में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

फलोदी : पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन द्वारा फलोदी में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोहएसआईओ राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे “पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन” की ओर से वर्ष 2024 में दसवीं और बारहवीं कक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 1 दिसंबर, रविवार को दोपहर ढाई बजे, तेलियों का न्याति नोहरा के चौक फलोदी में सम्मानित किया गया।एसआईओ राजस्थान प्रदेश सचिव सलीम अख़्तर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदरसा इमदादिया में शोबा-ए-तालीम के मुन्तज़िम क़ारी मुहम्मद हनीफ़ साहब रहे और अध्यक्षता एसआईओ राजस्थान के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद आज़म खान साहब ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मास्टर अल्लानूर, आमदीन ख़िलजी, क़ारी उमर फ़ारुक़, क़ारी असगर अली, हाजी पीर बख़्श (रिटायर्ड जेएन), जीपी ट्यूशन के डायरेक्टर सद्दाम हुसैन, शिक्षक फ़ैयाज़ अहमद, शिक्षक मुबारक अली, क़ारी मुहम्मद शाकिर, जीपी ट्यूशन के शिक्षक अमित कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मदरसा इमदादिया फलोदी के छात्र मुहम्मद युनुस ने तिलावत-ए-कुरआन से की।

एसआईओ राजस्थान के प्रदेश सचिव सलीम अख़्तर ने स्वागत भाषण देते हुए एस आई ओ राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन का परिचय करवाते आंदोल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में साक्षरता दर की कमी को देखते हुए एस आई ओ राजस्थान ने 2019 में यह आंदोलन शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि “पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन” के कुछ मुख्य उद्देश्य पश्चिमी राजस्थान में शिक्षा की अहमियत का प्रचार और प्रसार करना, शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना, पश्चिमी राजस्थान में साक्षरता दर में बढ़ोतरी लाना, पश्चिमी राजस्थान के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना, पश्चिमी राजस्थान के छात्र-छात्राओं में शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी परवान चढ़ाना, स्कूल में ज़्यादा से ज़्यादा छात्र-छात्राओं के नामांकन को बढ़ाना, ड्रॉपआउट छात्र-छात्राओं को स्कूल भेजने पर प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को गाइड करना है।

मुख्य अतिथि के रूप में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए क़ारी मुहम्मद हनीफ़ साहब ने कहा कि आज मैं आप सभी के बीच खड़े होकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूँ और पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन की टीम को बहुत बहुत मुबारकबाद देता हूं कि दूर दराज़ से यहां आकर हम लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। और इस कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जिस पर मैं आपको बधाई देता हूँ। आप सभी ने साबित कर दिया है कि आप प्रतिभाशाली हैं और आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।आपने जो हासिल किया है, वह बहुत बड़ी बात है। आपने जो सीखा है, वह आपके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। आपके सामने बहुत सारे अवसर हैं। आप चाहें तो किसी भी क्षेत्र में जा सकते हैं। आप डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक या कुछ ओर भी बन सकते हैं लेकिन अपने जीवन को नैतिकता के दायरे में गुजारना भी ज़रूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आज़म खान ने समाज के नव निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में नैतिकता पर बल देते हुए अच्छे विद्यार्थी के साथ साथ ईश्वर द्वारा मिले एक ही जीवन को एक अच्छे इन्सान के रूप में गुजारने की बात कही। उन्होंने स्टूडेंट्स से माता पिता के प्रति उनके दायित्वों का निर्वहन करने का भी आव्हान किया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया और क़ारी असगर अली ने स्वागत भाषण पेश किया और समारोह में मास्टर अल्लानूर, क़ारी उमर फ़ारुक़ ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10वीं और 12वीं में टॉप थ्री स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक देकर भी सम्मानित किया गया। फलोदी क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने इस कार्यक्रम में पधारकर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। आख़िर में इसरार अहमद सदस्य एस आई ओ ने दुआइयां नज़्म पढ़कर प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह के करवाने में जीपी ट्यूशन फलोदी के डायरेक्टर सद्दाम हुसैन साहब का विशेष सहयोग रहा। सम्मान समारोह में मौजूद सभी लोगों का पश्चिमी राजस्थान शिक्षा आंदोलन के कन्वीनर सलीम अख़्तर ने सभी अतिथियों और छात्र छात्राओं को धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22