[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रमिकों एवं किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रमिकों एवं किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर हुई बैठक

श्रमिकों एवं किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर हुई बैठक

खेतड़ी नगर : केटीएसएस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सैनी। भास्कर न्यूज | खेतड़ी नगर खेतड़ी तांबा श्रमिक कार्यालय में मंगलवार देर शाम को केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर श्रमिक व किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर बैठक हुई। स्वतंत्र कर्मचारी, राष्ट्रीय महासंघों के संयुक्त मंच एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर हुई बैठक की अध्यक्षता रामसिंह शेखावत ने की। मुख्य वक्ता केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, गंगा सहाय, झुंझुनूं जिला निर्माण मजदूर संघ महामंत्री सीडी यादव, सचिव बाबूलाल सैनी रहे। इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है।

मांग पत्र के मार्फत मालिक पक्षीय चार श्रम को निरस्त करने, आउट सोर्सिंग व ठेकाकरण को खत्म कर सभी को रोजगार सुनिश्चित करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए करने, संगठित-असंगठित व कृषि क्षेत्र के सभी कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा लागू करने, किसानों के ऋण माफ करने, राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन को खत्म करने, केसीसी एचसीएल की खदानों के आस-पास के ताम्र भंडारों का विकास करने, रिफाइनरी में तांबे की राड़ बनाने के प्लांटों के लिए बजट देने आदि मांगें उठाई गई हैं। संचालन कोलिहान शाखा के सचिव ओमप्रकाश चिरानी ने किया। इस मौके पर खुशीराम यादव, कुलदीप सक्सेना, राजपाल सैनी, उमाशंकर, भजनलाल, महेंद्र सिंह, चांद मोहम्मद, महेश गुर्जर, हरीश शर्मा, महेश कुमार, केबीसिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin