[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 माह से फरार मारपीट-लूट का आरोपी गिरफ्तार:नीमकाथाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चला ढाणी से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

6 माह से फरार मारपीट-लूट का आरोपी गिरफ्तार:नीमकाथाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चला ढाणी से पकड़ा

6 माह से फरार मारपीट-लूट का आरोपी गिरफ्तार:नीमकाथाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चला ढाणी से पकड़ा

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट कर नगदी छीन कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 6 महीने से फरार चल रहा था।

कोतवाली सीआई हरिनारायण मीणा ने बताया कि 19 अप्रैल 2024 को मावंडा कला निवासी पीड़ित अजय कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी दुकान नीमकाथाना से गांव मावंडा कला जा रहे था, छावनी भंगड का मोहल्ला वार्ड नंबर 26 होली का चौक के पास में सामने से बाइक पर आ रहे महेश गुर्जर और मुबारक खान ने उनकी गाड़ी के सामने आकर बाइक खड़ी कर दी और गाली गलौज करने लग गया। पीड़ित और उसके भाई के साथ मारपीट की दोनों आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी का पत्थर से शीशा तोड़ दिया। अजय के गले से सोने की चेन तोड़ ली और 16 हजार रुपए, आधा तोला सोने की चेन तोड़ कर ले गए। घटना को लेकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने छावनी निवासी मुबारक कुरैशी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

फरार चल रहे आरोपी मंडोली निवासी महेश गुर्जर को गिरफ्तार करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मंगलवार को आरोपी को चला ढाणी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी करीब 6 माह से फरार चल रहा था

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin