[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:बच्चे को स्कूल से घर लेकर जा रही थी, सामने से आए थे बाइक सवार बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:बच्चे को स्कूल से घर लेकर जा रही थी, सामने से आए थे बाइक सवार बदमाश

सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:बच्चे को स्कूल से घर लेकर जा रही थी, सामने से आए थे बाइक सवार बदमाश

सीकर : बच्चे को स्कूल से लेकर वापस घर आ रही महिला के गले से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने बाइक से झपट्टा मार कर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए। घटना सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में तरुण शर्मा (55) निवासी भविष्य द चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के पास जलधारी नगर सीकर ने बताया- उसकी पत्नी प्रियंका शर्मा भविष्य द चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल जलधारी नगर में बच्चे को लेने के लिए गई थी। महिला बच्चे को लेकर वापस घर आ रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और बाइक लेकर भाग गए।

महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin