[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लालगढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क से उड़ने वाली धूल से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को ज्ञापन देकर की सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लालगढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क से उड़ने वाली धूल से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को ज्ञापन देकर की सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करवाने की मांग

लालगढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क से उड़ने वाली धूल से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को ज्ञापन देकर की सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करवाने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के लालगढ़ के ग्रामीणों ने सड़क की समस्या से परेशान होकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों के संचालन को बंद करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाने की मांग की है। एसडीएम बंशीधर योगी को दिए ज्ञापन में बताया कि पपुरना से लालगढ़ जाने वाली सड़क गांव से खनन क्षेत्र मे जाती है। सड़क से रोजाना सैकड़ों ओवरलोड डंपरों के गुजरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से आए दिन उड़ने वाली धूल से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ग्रामीण पिछले कई दिनों से प्रशासन से सड़क को दुरस्त करने व ओवरलोड नंबरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग कर चुके है, लेकिन प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशानी उठा रहे हैं।

ओवरलोड डंपरों का संचालन अधिक होने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं तथा कई जगह तो सड़क का नामोनिशान ही मिट चुका है। सड़क से उड़ने वाली धूल मिट्टी से ग्रामीण सांस की बीमारी से पीड़ित है। ग्रामीण बाबूलाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों को गंभीर बिमारियों का शिकार बना रही है। सड़क का निर्माण कार्य चालू नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आए दिन ग्रामीण व राहगीर हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीणों की ओर से उपखंड कार्यालय के सामने भी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम बंशीधर योगी ने आमजन की समस्या को देखते हुए जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, रेहान कुरैशी, अभिषेक सैनी, विष्णु नायक, सुरेश कुमार सैनी, विक्रम सैनी, योगेश सैनी, प्रकाश सैनी, जितेंद्र , दिपांशु, कर्ण सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62