[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में निजिकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन देकर की निजिकरण पर रोक लगाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में निजिकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन देकर की निजिकरण पर रोक लगाने की मांग

खेतड़ी में निजिकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन देकर की निजिकरण पर रोक लगाने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड कार्यालय के सामने सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने निजिकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर निजिकरण पर रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम बंशीधर योगी को दिए ज्ञापन में बताया कि बिजली के उत्पादन, प्रसारण व वितरण में सरकार की ओर से माडल के नाम पर निजिकरण किया जा रहा है। विद्युत क्षेत्र का निर्माण व संचालन राज्य सरकार द्वारा निगम के माध्यम से उधोग धंधों के विकास, कृषि के उपयोग व घरेलू उपभोक्ताओं के दैनिक दिन उपयोग के लिए किया जाता है। वर्तमान समय में सरकार अपनी भूमिका को छोड़कर विद्युत क्षेत्र को लाभ हानि के आधार पर संचालन की मंशा से आगे बढ़ रही है ‌ उसी के कारण विधुत प्रशासन द्वारा विद्युत प्रसारण, वितरण व उत्पादन में निजिकरण किया जा रहा है। वितरण क्षेत्र के तीनों डिस्काम में वर्तमान में अधिकतर कार्य आउटसोर्स, एफआरटी, ठेके व सीएलआरसी के नामों से निजी भागीदारी द्वारा करवाए जा रहे हैं।

अब एम माडल के तहत 33 व 11 केवी ग्रिड के फीडर सैलराइजेसन के नाम पर निजी हाथों में दिया जा रहा है, जो कि ग्रिड सेफ्टी कोड का उलंघन है। इन ग्रिड को निजी हाथों में देने से राज्य व देश की सामरिक सुरक्षा को किसानों, जनता के आंदोलन से खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस माडल के माध्यम से निजी भागीदारों को बांटकर प्रसारण को भी हानि का निगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए निजिकरण पर रोक लगाने, नए कर्मचारियों की भर्ती कर ग्रिड सब स्टेशनों व विधुत उत्पादन गृह का संचालन निगम कर्मचारियों से करवाने, कर्मचारियों को ओपीएस योजना का लाभ देने, सीपीएफ कटोती बंद कर जीपीएफ कटौती शुरू करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर सुभाष कुमावत, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, प्रमोद कुमार, राजकुमार, प्रेमपाल, पवन कुमार, महेश कुमार, लोकेश यादव, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, हवासिंह यादव, रिषी सैनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62