[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना सड़क पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, गाड़ी में सवार तीन जने हुए घायल, दो गंभीर घायलों को किया नीमकाथाना रैफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीमकाथाना सड़क पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, गाड़ी में सवार तीन जने हुए घायल, दो गंभीर घायलों को किया नीमकाथाना रैफर

नीमकाथाना सड़क पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, गाड़ी में सवार तीन जने हुए घायल, दो गंभीर घायलों को किया नीमकाथाना रैफर

खेतड़ी : खेतड़ी से नीमकाथाना जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में गाड़ी में सवार एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर होने पर नीमकाथाना रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मुकुंदगढ़ निवासी अभिमन्यु (12) पुत्र अनिल, उषा (28) पत्नी अनिल अपनी रिस्तेदारी में शामिल होने के लिए खेतड़ी के लूणा की ढाणी आए हुए थे। रविवार को अभिमन्यु, उषा व खेतड़ी निवासी कैलाश पुत्र कालूराम गाड़ी में सवार होकर लूणा की ढाणी से सेफरागुवार बारात में गए थे। सुबह जब वापिस सेफरागुवार से अपने घर लूणा की ढाणी लौट रहे थे तो गांव पंहुचने से कुछ दूर पहले ही अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड गया।

इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी करीब दस फीट खाई में गिर गई। इस दौरान हुए हादसे में गाड़ी में सवार व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में घायल अभिमन्यु पुत्र अनिल व कैलाश पुत्र कालूराम की हालत गंभीर होने पर नीमकाथाना जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, जबकि घायल उषा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा क्रेन की मदद से गाड़ी को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त‌‌‌ हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62