[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

3.40 लाख रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार:दो साल से चल रहा था फरार, को-ऑपरेटिव सोसायटी में रिकॉर्ड में की हेराफेरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

3.40 लाख रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार:दो साल से चल रहा था फरार, को-ऑपरेटिव सोसायटी में रिकॉर्ड में की हेराफेरी

3.40 लाख रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार:दो साल से चल रहा था फरार, को-ऑपरेटिव सोसायटी में रिकॉर्ड में की हेराफेरी

नीमकाथाना : नीमकाथाना सोलमेंट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड श्रीमाधोपुर ब्रांच नीमकाथाना के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर तीन लाख 40 हजार रुपए का गबन करने के मामले में दो साल से फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सीआई हरिनारायण मीणा ने बताया कि 30 अगस्त 2022 को सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह ने 3.40 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी बबाई पुलिस थाना क्षेत्र के नौरंगपुरा के सुनारी गांव निवासी दयाराम तेतरवाल पुत्र करतार सिंह फरार चल रहा था। साइबर सेल की मदद से तकनीकी सहायता के जरिए पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाई।

आरोपी के पाली जिले में होने की सूचना होने पर एसपी भुवन भूषण के निर्देश पर सीआई हरिनारायण मीणा, हैडकांस्टेबल पप्पूराम, सागरमल, मनोज व रामनिवास के साथ टीम गठित की। टीम ने पाली में आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad