[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद के नवनिर्वाचित सरपंच ने पद संभाला:ग्राम विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई, बोले- गांव का विकास प्राथमिकता रहेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद के नवनिर्वाचित सरपंच ने पद संभाला:ग्राम विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई, बोले- गांव का विकास प्राथमिकता रहेगी

जाजोद के नवनिर्वाचित सरपंच ने पद संभाला:ग्राम विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई, बोले- गांव का विकास प्राथमिकता रहेगी

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद के नवनिर्वाचित सरपंच वीरेंद्र लाटा ने गुरुवार को पदभार संभाला। पंचायत भवन में उप सरपंच धूडाराम बराला, सभी वार्ड पंच और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम विकास अधिकारी अंजू लता ने वीरेंद्र लाटा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सरपंच ने पंचायत के कामों की जानकारी ली और विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की।

गांव के विकास को प्राथमिकता बताया

वीरेंद्र लाटा ने कहा कि गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और सफाई के कामों पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।

सभी वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच ने लोगों का आभार जताया और गांव में शांति, भाईचारा और विकास बनाए रखने की अपील की। दीपावली को देखते हुए वीरेंद्र लाटा ने पूरे गांव में सफाई व्यवस्था जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वार्ड पंचों सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad