[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में करंट लगने से युवक की मौत:पानी की मोटर चलाते समय हुआ हादसा, सूरत से दीपावली की छुट्टियों में आए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में करंट लगने से युवक की मौत:पानी की मोटर चलाते समय हुआ हादसा, सूरत से दीपावली की छुट्टियों में आए थे

श्रीमाधोपुर में करंट लगने से युवक की मौत:पानी की मोटर चलाते समय हुआ हादसा, सूरत से दीपावली की छुट्टियों में आए थे

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में बुधवार शाम पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से अशोक कुमार कुमावत (42) की मौत हो गई। वह बंशीधर के बेटे थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें रींगस के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मोटर चलाते समय लगा करंट

पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार बुधवार शाम घर पर पानी की मोटर चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीमाधोपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया।

दीपावली पर गांव आए थे अशोक

एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अशोक कुमार सूरत में मजदूरी करते थे और दीपावली पर गांव आए हुए थे। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad