[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के सामी में गाड़ी पर पत्थरबाजी:रानोली बूथ पर फर्जी वोटर को पीटा, शाम 6 बजे तक 81 प्रतिशत वोटिंग; देर रात तक आएंगे परिणाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के सामी में गाड़ी पर पत्थरबाजी:रानोली बूथ पर फर्जी वोटर को पीटा, शाम 6 बजे तक 81 प्रतिशत वोटिंग; देर रात तक आएंगे परिणाम

सीकर के सामी में गाड़ी पर पत्थरबाजी:रानोली बूथ पर फर्जी वोटर को पीटा, शाम 6 बजे तक 81 प्रतिशत वोटिंग; देर रात तक आएंगे परिणाम

सीकर : सीकर में पंचायत चुनाव के इस चरण में पंच-सरपंच की वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक 81.00 प्रतिशत वोटिंग हो गई है। आज सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 134 ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 1394 वार्ड पंच के लिए गुरुवार को वोटिंग हो रही है।

सीकर के सामी गांव में आज मतदान के बीच माहौल गर्मा गया। यहां कुछ बाहरी लोग गाड़ी लेकर पहुंचे। ऐसे में ग्रामीणों ने उस पर पत्थर फेंक दिए। सूचना पर पुलिस जाब्ता ,धोद SDM राहुल मल्होत्रा मौके पर पहुंचे है।

वहीं सीकर के रानोली की सरकारी स्कूल में चुनाव का मतदान खत्म होने से कुछ देर पहले एक फर्जी वोटर वोट देने के लिए पहुंच गया। ऐसे में बूथ के पास खड़े लोगों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में डालकर उसे अपने साथ ले गई। सीकर जिले की दांतारामगढ़, धोद ग्रामीण, धोद, खाचरियावास और पलसाना पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव चल रहे हैं।

सीकर में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोग उत्साह से गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।
सीकर में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोग उत्साह से गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

दोपहर 3 बजे तक वोटिंग

पंचायत समिति 10 बजे तक 1 बजे तक 3 बजे तक 6 बजे तक
दांतारामगढ़ 21.93 45.31 61.21 80.35
धोद ग्रामीण 24.69 49.02 64.33 83.39
धोद 24.61 50.76 65.52 80.00
खाचरियावास 20.18 43.39 59.86 80.78
पलसाना 22.27 46.37 61.49 80.51

 

सरपंच और पंच के लिए बैलेट पेपर से सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सीकर में भोज्या की ढाणी पंचायत में मतदान के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। यहां चुनाव लड़ रहे अरुण पारीक से दूसरे प्रत्याशी किशोर कुमार कुमावत और उसके करीब चार दर्जन से ज्यादा समर्थकों ने मारपीट की। अरुण की पत्नी रजनी ने बताया कि उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की और पति की सोने की चेन तोड़ ली। घटना की सूचना मिलने के बाद रींगस एडिशनल एसपी दीपक गर्ग सहित दर्जनो पुलिसकर्मी पंचायत में पहुंचे हैं।

546 बूथों पर 4.95 लाख वोटर करेंगे वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- इस चुनाव में 546 बूथों पर 4 लाख 95 हजार 558 लाख वोटर हैं। इनमें दांतारामगढ़, खाचरियावास और धोद के 4 ट्रांसजेंडर भी रजिस्टर्ड है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 89, धोद में 127, धोद ग्रामीण में 134, खाचरियावास में 85 और पलसाना में 111 पोलिंग बूथ हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad