[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में घायल जवान का निधन:तिरंगा यात्रा के साथ दी गई अंतिम विदाई, 3 झारखंड गर्ल्स बीएन एनसीसी बटालियन में सुबेदार थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में घायल जवान का निधन:तिरंगा यात्रा के साथ दी गई अंतिम विदाई, 3 झारखंड गर्ल्स बीएन एनसीसी बटालियन में सुबेदार थे

सड़क हादसे में घायल जवान का निधन:तिरंगा यात्रा के साथ दी गई अंतिम विदाई, 3 झारखंड गर्ल्स बीएन एनसीसी बटालियन में सुबेदार थे

नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र के डूमरा की तन में स्थित घीसा की ढाणी के रहने वाले जवान रोहिताश कुमार महला ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रोहिताश हाल ही में कैरू में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार के सदस्य उम्मेदसिंह महला ने बताया की 42 वर्षीय रोहिताश कुमार थ्री झारखंड गर्ल्स बीएन एनसीसी बटालियन में सुबेदार के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी रांची में थी। 13 नवंबर को कैरू में गोवंश के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर पुलिस बेरिकेंडिंग से जा टकराई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में नवलगढ़ में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर जयपुर के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर गुरुवार दोपहर को निधन हो गया।

सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, परिजन, और सेना के जवान शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और रोहिताश अमर रहे के नारे गूंजते रहे। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान विधायक विक्रम सिंह जाखल, प्रधान दिनेश सुंडा, जिप सदस्य बीरबलसिंह गोदारा, सरपंच बुधराम, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास डूडी, मेजर जयराम, पूर्व सरपंच रामगोपाल जांगिड़ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62