[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिवारों की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिवारों की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिवारों की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित

नीमकाथाना : जिला कलक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्वघुमन्तु सहायता के लिए लगने वाले शिवरों की पूर्व तैयारी को लेेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर ने बताया की राज्य सरकार द्वारा घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने एवं उन्हें आवश्यक दस्तावेज जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र घुमन्तु जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि उपलब्ध करवाये जाने है एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवास हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित की जानी है। इस हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार 27 नवंबर से 15 दिसंबर तक विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर लगाये जाने है।

जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की नीमकाथाना जिले में भी प्रत्येक पंचायत समिति, नगर पालिका व नगर परिषद् वार निर्धारित तिथि के अनुसार शिविरों को आयोजन करवाये तथा शिवरों के आयोजन से पहले ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत वार विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्वघुमन्तु लोगों का सर्वे करवाये तथा इन को लगने वाले शिवरों की जानकारी देने हेतु ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करे। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीओं शिविर प्रभारी अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी होगें। शहरी क्षेत्र में एसडीओं शिविर प्रभारी अधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी/ कमिश्नर सहायक प्रभारी अधिकारी होगें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, समन्वयक अधिकारी होगें। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए की जिले में लगने वाले शिवरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावे ताकि अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख, एसडीएम सुमन सोनल उदयपुरवाटी एसडीएम अनिल कुमार श्रीमाधोपुर, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी अनिता वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गहलोत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62