[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग:एसपी से मिले गुर्जर समाज के लोग, आरोपी पर धमकी देने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग:एसपी से मिले गुर्जर समाज के लोग, आरोपी पर धमकी देने का लगाया आरोप

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग:एसपी से मिले गुर्जर समाज के लोग, आरोपी पर धमकी देने का लगाया आरोप

सरदारशहर : चूरू के सरदारशहर थाने में दर्ज नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के बाद ना तो उसका मेडिकल करवाया और ना ही आरोपी को गिरफ्तार किया। नामजद आरोपी खुलेआम पीड़िता के परिजनों को मामला वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है। भाजपा नेता भंवर गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर समाज के लोगों ने एसपी ऑफिस में प्रदर्शन किया। गुर्जर समाज ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

भाजपा नेता भंवर गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने 4 नवंबर 2024 की रात को नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। नाबालिग लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ सरदारशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था, लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जबकि नाबालिग को बरामद किया जा चुका है। जब परिजनों ने कॉन्स्टेबल प्रताप पूनियां से बात की तो उन्हें थाने बुलाकर बताया गया कि लड़की परिजनों से मिलने से इनकार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने लड़की के साथ गलत काम किया और उसे डरा-धमकाकर रखा। परिजनों ने बार-बार पुलिस से नाबालिग का मेडिकल कराने की मांग की है, लेकिन पुलिस ने यह कार्रवाई भी नहीं की। अब आरोपी ने हाल ही में लड़की के पिता को रास्ते में रोककर रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22