[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 3 की मौत:पाली-जोधपुर हाईवे पर मरीज को एक एंबुलेंस से दूसरी में शिफ्ट करते समय हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 3 की मौत:पाली-जोधपुर हाईवे पर मरीज को एक एंबुलेंस से दूसरी में शिफ्ट करते समय हादसा

डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 3 की मौत:पाली-जोधपुर हाईवे पर मरीज को एक एंबुलेंस से दूसरी में शिफ्ट करते समय हादसा

पाली : पाली में एक भीषण हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस सवार मरीज की 2 महिला रिश्तेदार और ड्राइवर की मौत हो गई। दूसरे एंबुलेंस का ड्राइवर घायल है। उसे जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब 2 बजे रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल नाके के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद महिलाएं उछलकर करीब 8 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरीं।

मरीज को लेकर हॉस्पिटल जा रही एंबुलेंस से मवेशी टकरा गया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। दूसरी एंबुलेंस में मरीज को शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया।

जोधपुर से मंगवाई थी दूसरी एंबुलेंस

रोहट थाने के हेड कॉन्स्टेबल मल्लाराम ने बताया कि गाजनगढ़ टोल नांके के निकट मंगलवार रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें घायल मरीज अशोक की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे पालनपुर (गुजरात) के निजी हॉस्पिटल से जोधपुर हॉस्पिटल एंबुलेंस में ला रहे थे। इस दौरान गाजनगढ़ टोल नांके के पास एंबुलेंस से सड़क पर अचानक आया मवेशी टकरा गया। जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई गई।

एंबुलेंस ड्राइवर की भी मौत, दूसरा घायल

मरीज को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान खड़ी एंबुलेंस को तेज गति से आ रहे डंपर के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में मरीज की रिश्तेदार बाड़मेर जिले के बारासन (गुड़ा मालानी) निवासी मोहनी देवी (42) पत्नी जगराम विश्नोई और बाड़मेर जिले के गुड़ा मालानी क्षेत्र के उन्दरी (RCT) निवासी फगली देवी (45) पत्नी उदाराम विश्नोई और एक एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई। वही एक एंबुलेंस का ड्राइवर घायल हो गया। जिसका जोधपुर में उपचार जारी है। मृतक दोनों महिलाओं की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई गई है। ड्राइवर की बॉडी जोधपुर हॉस्पिटल में है।

हादसे के बाद गाजनगढ़ टोल नांके के निकट पड़ी क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस।
हादसे के बाद गाजनगढ़ टोल नांके के निकट पड़ी क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस।

कई फीट दूर उछलकर महिलाएं कांटों की बाड़ में गिरी

हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाएं डंपर की टक्कर से उछलकर कई फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में दोनों एंबुलेंस के ड्राइवर घायल हो गए। एक की जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, वही दूसरे का उपचार जारी है। गनीमत रही कि मरीज के अन्य परिजन साइड में खड़े थे। वरना वे भी हादसे का शिकार हो जाते।

पालनपुर मिलने गई थी दोनों महिलाएं

पुलिस ने बताया कि गत दिनों सड़क हादसे में जालोर जिले के वाडानया भादवी निवासी 21 साल का अशोक कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसका उपचार पालनपुर हॉस्पिटल में चल रहा था। जिससे मिलने मोहनी देवी और फगली देवी गई हुई थी। मरीज को जोधपुर शिफ्ट करने के दौरान वे भी एंबुलेंस में सवार हो गई। दोनों महिलाएं घायल अशोक की मौसी और भुआ बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22