[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज आएंगे न्याय मित्र केके गुप्ता, तीन दिन करेंगे निकायों का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज आएंगे न्याय मित्र केके गुप्ता, तीन दिन करेंगे निकायों का निरीक्षण

अंतिम रिपोर्ट पेश करने से पहले तीन दिन का दौरा रहेगा महत्वपूर्ण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थायी एवं अनवरत लोक अदालत झुंझुनूं द्वारा नियुक्त न्याय मित्र एवं समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)राजस्थान सरकार केके गुप्ता बुधवार से तीन दिन के दौरे पर झुंझुनूं रहेंगे। वे यहां पर लोक अदालत के आदेशों पर झुंझुनूं नगर परिषद, नवलगढ़ व मंडावा निकायों का निरीक्षण करेंगे। केके गुप्ता ने बताया कि माननीय न्यायालय में तीनों निकायों को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है। इसलिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने तीनों निकायों के आयुक्त व अधिशाषी अधिकारियों को भी स्वचछता के 18 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए है। साथ ही गुप्ता स्वयं भी तीन दिन झुंझुनूं जिले में रहकर निकायों की रिपोर्ट को धरातल पर पहुंचकर चैक करेंगे।

आपको बता दें कि केके गुप्ता तीनों निकायों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, सड़कों पर अतिक्रमणों की स्थिति, नाइट स्विपिंग, सड़कों पर बेसहारा जानवरों की स्थिति, सड़कों की स्थिति, सड़कों पर लाइटिंग, कचरा यार्ड, सड़कों पर पानी भराव, प्लास्टिक पर प्रतिबंध की स्थिति, वार्डों में सफाई, हवेलियों का जीर्णोद्धार, सार्वजनिक टॉयलेटों में दिन के समय सफाई, गलियों की रोड लाइटें, शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, दीवारों की सफाई, पेटिंग व अन्य कार्य को लेकर निरीक्षण भी करेंगे और बिंदूवार रिपोर्ट भी प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad