[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ऋण देने में प्राथमिकता देवे बैंक – जिला कलक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ऋण देने में प्राथमिकता देवे बैंक – जिला कलक्टर

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ऋण देने में प्राथमिकता देवे बैंक - जिला कलक्टर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले की सितम्बर 2024 त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श एवं समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला कलक्टर रामवतार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल प्रसाद ने प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र, बीसी कार्यप्रणाली से अवगत करवाया एवं बैंकों को जमा और ऋण प्रवाह बढ़ाने, वित्तीय साक्षरता, एमएसएमई ऋण बढ़ाने पर बल दिया। जिसमे सभी बैंकों एवं विभागों का पूर्ण सहयोग मिला।

भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक मनदीप सिंह ने सभी बैंकों को वित्तीय साक्षरता समावेशन तथा वित्तीय साक्षरता के प्रसार हेतु बैंकों को अभियान मोड में कार्य करने आग्रह किया एवं प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों और समाज के कमजोर वर्गों जिसमे किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों, स्ट्रीट वेंडर्स को सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ऋण देने पर ज़ोर दिया । बैठक में पिंटू प्रभात, भारतीय स्टेट बैंक, सज्जन सिहाग, सहायक महाप्रबंधक, बीआरकेजीबी बैंक, शुभकरण सिंह, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, झुंझुनूं के साथ विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों एवं सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad