[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फोरलेन का काम जल्द शुरू होगा, दुकान-मकान को नोटिस:बोले- सालों से दुकान चला रहे हैं, अब कहां जाए; मुआवजे को लेकर भी संशय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फोरलेन का काम जल्द शुरू होगा, दुकान-मकान को नोटिस:बोले- सालों से दुकान चला रहे हैं, अब कहां जाए; मुआवजे को लेकर भी संशय

फोरलेन का काम जल्द शुरू होगा, दुकान-मकान को नोटिस:बोले- सालों से दुकान चला रहे हैं, अब कहां जाए; मुआवजे को लेकर भी संशय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर के नवलगढ़ पुलिया फोरलेन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। 20 नवंबर से यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। सोमवार को अतिक्रमण में आने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों को नोटिस दिया गया। इसके बाद आज मंगलवार को मालिकों के द्वारा अपनी दुकानों और मकानों को खाली किया जा रहा है।

आज सीकर एसडीएम निखिल कुमार पोद्दार,सीओ सिटी शाहीन सी सहित पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने वहां दौरा किया और अतिक्रमण की जगह खाली करने के आदेश दिए।

इसी महीने शुरू होगा फोरलेन का काम

बता दें कि नवलगढ़ पुलिया को फोरलेन करने के लिए 83.01 करोड़ रुपए की स्वीकृति 1 साल पहले ही जारी हो चुकी थी। हरियाणा की धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी पुलिया को फोरलेन करने का काम करेगी। जो इसी महीने शुरू होगा। आपको बता दें कि 27 दुकानों और 6 मकान को अतिक्रमण मानकर उन्हें खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।

दुकानदार परेशान, अतिक्रमण के नोटिस मिले

नवलगढ़ पुलिया के नीचे कंप्यूटर एसेसरीज की दुकान चलाने वाले सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले 24 साल से उनकी दुकान है। पहले बड़े भाई दुकान संभालते थे और अब 12 साल से वह दुकान संभाल रहे हैं। सोमवार शाम को अधिकारियों ने दुकान पर नोटिस चस्पा किए और आज शाम तक अतिक्रमण हटाने को कहा। सुधीर ने बताया कि हमने कई बार प्रशासन से मुआवजे की मांग की लेकिन उनका एक ही जवाब रहता है कि आप अतिक्रमण की जगह में हो।

नवलगढ़ पुलिया के नीचे रवि किराना स्टोर चलाने वाले विजय कुमार ने बताया कि पिछले 30 साल से वह यहां पर दुकान चला रहे थे। उन्होंने अपना घर और खेत बेचकर सारा पैसा दुकान पर लगाया। दुकान जब ठीक चलने लगी तो अब उन्हें यहां से बेदखल किया जा रहा है। अब इस उम्र में वह नौकरी भी कहां करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62