[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड मिनी जंबूरी 28 से जे. पी. जानू खेल मैदान में बसेगा नगर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड मिनी जंबूरी 28 से जे. पी. जानू खेल मैदान में बसेगा नगर

समन्वित प्रयासों से करें भव्य आयोजन- कलेक्टर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली एवं मिनी जंबूरी का आयोजन 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक स्काउट गाइड परिसर में आयोजित किया जाएगा।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया की रैली के भव्य एवं कुशल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर रामावतार मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में विभिन्न विभागों के विभाग अधिकारियों एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं स्काउट गाइड सचिवों ने सहभागिता की।

रैली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें कलर पार्टी, मार्च पास्ट, बैंड प्रदर्शन, झांकी प्रदर्शन, स्काउट गाइड गेट, लोक नृत्य, लोकगीत, प्रदर्शनी, स्किल ओ रामा फूड प्लाजा, एथेनिक शो, विचित्र वेशभूषा, शिविर कला, व्यायाम प्रदर्शन, केंप फायर जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही उपभोक्ता संसद का भी विशेष आयोजन इस अवसर पर किया जाएगा।

जिला कलक्टर मीना ने समस्त संबंधित विभागों के विभाग अध्यक्ष को आदेशित करते हुए कहा कि यह आयोजन भव्य एवं उत्कृष्ट स्तर का होना चाहिए। इस हेतु समय पर कमेटी का गठन कर विभागों के दिए गए दायित्व का निर्वहन करें एवं भामाशाहों का सहयोग भी लेकर इस कार्य को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया सिंह एवं जिला प्रधान गजेन्द्र सिंह सुंडा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62