घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक:चाय देने के गई मां की निकली चीख, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया शव
घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक:चाय देने के गई मां की निकली चीख, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया शव
चूरू : चूरू के सदर थाना के गांव खांसोली में रविवार की सुबह एक युवक ने घर में छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
घटना का पता रविवार की सुबह उस समय लगा जब युवक की मां उसे चाय देने गई। परिवार के लोगों ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच में बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।
एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया कि खांसोली निवासी पंकज स्वामी(26) शनिवार की रात खाना खाकर सोया था। रविवार सुबह उसकी मां जब चाय देने गई तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। मां के रोने व शोर मचाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने युवक को नीचे उतरवाकर निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।
एएसआई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई होगी। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। युवक विवाहित है, उसकी पत्नी फिलहाल अपने पीहर में है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2111737


