झुंझुनूं में सीजन का पहला कोहरा रहा:पहली बार हुआ तेज सर्दी का एहसास, खेती के लिए फायदेमंद
झुंझुनूं में सीजन का पहला कोहरा रहा:पहली बार हुआ तेज सर्दी का एहसास, खेती के लिए फायदेमंद
झुंझुनूं : झुंझुनूं में रविवार सुबह घना कोहरा छाया। इस सीजन का पहला कोहरा पड़ा। इस सीजन में आधा नवंबर बीतने बाद सर्दी का एहसास भी हुआ। सुबह जल्दी कोहरा छाया गया था। सुबह वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा रहा।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले तीन दिन में 4 डिग्री से अधिक गिर गया। शनिवार को दिन भर हल्की ठंडी हवा चलती रही। कोहरे के कारण सुबह के समय सूर्य भी नहीं निकला। कोहरे के कारण शहर के पार्कों और स्टेडियम में भी लोगों की आवाजाही कम ही रही।
किसानों के लिए वरदान है कोहरा
दूसरी तरफ यह कोहरा किसानों के लिए वरदान साबित होने वाला है। ओस की हल्की बूंद भी गिरती रही। गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों में इस कोहरे का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035179


