[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन रेटिंग के नाम पर ठगी, महिला को बनाया शिकार:वॉट्सऐप पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठग लिए 1.22 लाख रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑनलाइन रेटिंग के नाम पर ठगी, महिला को बनाया शिकार:वॉट्सऐप पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठग लिए 1.22 लाख रुपए

ऑनलाइन रेटिंग के नाम पर ठगी, महिला को बनाया शिकार:वॉट्सऐप पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठग लिए 1.22 लाख रुपए

झुंझुनूं : वॉट्सऐप पर मैसेज कर रेटिंग देकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठग ने एक महिला से 1.22 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने 2 लाख रुपए की और डिमांड की तो ठगी का पता चला। महिला ने झुंझुनूं कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

थाना इंचार्ज पवन चौबे ने बताया- झुंझुनूं शहर के गांधी नगर की रहने वाली नीलम पत्नी रविन्द्र कुमार ने मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में महिला ने बताया- मेरे पास एक फोन आया। फिर वॉट्सऐप पर मैसेज आया और कहा कि ऑनलाइन रेटिंग देनी होगी।

हर रेटिंग पर 200 रुपए मिलेंगे। मैंने उनकी बात मानकर रेटिंग देने शुरू कर दिया। शुरुआत में मुनाफा आने लगा। फिर उन्होंने रेटिंग में हिस्सा लेने के लिए एक हजार रुपए का चार्ज बताकर 2 लाख 25 हजार रुपए मंगवाए। मैंने चार बार में अलग अलग नाम के खातों में 7 हजार रुपए, 24 हजार 500 रूपए, 50 हज़ार और 41 हजार रुपए भेज दिए।

उसके बाद उन्होंने कहा- 2 लाख 25 हजार रुपए और जगदीश नाम के व्यक्ति के खाते डालने के लिए बोला। कहा कि ये पैसे जमा करवाने के बाद पहले और अब जमा करवाई गई राशि निकला सकते हो। विड्रॉल करने पर भी ये राशि नहीं निकली।

मैंने पूछा तो कहा कि 2 लाख रुपए और भेजने होंगे। इसके बाद पैसे मिलेंगे। उसके बाद मुझे शक हुआ तो इसकी शिकायत साइबर सेल में की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini