[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारात में गया परिवार, नौकर कैश-ज्वेलरी और बाइक लेकर फरार:लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले; झुंझुनूं के काकोड़ा गांव की घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारात में गया परिवार, नौकर कैश-ज्वेलरी और बाइक लेकर फरार:लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले; झुंझुनूं के काकोड़ा गांव की घटना

बारात में गया परिवार, नौकर कैश-ज्वेलरी और बाइक लेकर फरार:लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले; झुंझुनूं के काकोड़ा गांव की घटना

झुंझुनूं : परिवार के लोग बारात में गए तो पीछे से नौकर ने घर में चोरी की और फरार हो गया। नौकरी ताले तोड़कर मकान में घुसा और लाखों के जेवर और कैश के साथ बाइक भी लेकर भाग गया। घटना झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के झाझड़ियों की ढ़ाणी तन काकोड़ा गांव की है।

मकान मालिक जयप्रकाश पुत्र रणजीत सिंह ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में जयप्रकाश ने बताया- 14 नवंबर को घर के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां शादी में जोबनेर (जयपुर) गए हुए थे। लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। सामान बिखरा हुआ था। जेवरात, नकदी और बाइक गायब थी।

घर पर काम करने वाला नौकर उत्तर प्रदेश निवासी श्याम लाल अकेला ही था। अगले दिन 15 नवंबर को हम वापस आ गए। सुबह पत्नी प्रेम देवी दूध निकालने के लिए घर गई तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। सामान बिखरा हुआ था।

चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठी, गले का हार, एक नथ, एक मांग टीका, 35 हजार कैश और एक बाइक है। चोरी का पता लगने के बाद श्याम लाल की तलाश की तो वह भी गायब मिला। शक है कि हमारे घर काम करने वाले श्यामलाल ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। नौकर की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62