[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर मे सीजन का पहला कोहरा छाया: रबी की फसल के लिए फायदेमंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर मे सीजन का पहला कोहरा छाया: रबी की फसल के लिए फायदेमंद

सीकर मे सीजन का पहला कोहरा छाया: रबी की फसल के लिए फायदेमंद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर में इस सीजन का कोहरा आज सुबह से ही छाया हुआ है । करीब 100 मीटर बाद सबकुछ धुंधला नजर आया। सड़क पर साधन रेंग रेंग के चल रहे हैं | हालांकि धूप निकलने के बाद कोहरा कम होगा। वहीं आज सुबह न्यूनतम तापमान में आधे डिग्री की बढ़ोतरी की गई हो लेकिन इसके बावजूद सुबह ठंड का असर तेज रहा।

न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री पहुंचा

सीकर के फतेहपुर क्षेत्र में भी इस सीजन में पहली बार घना कोहरा छाया। इस दौरान विज़िबिलिटी करीब 40 मीटर से भी कम रह गई। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.5 और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अब प्रदेश में ज्यादातर जिलों में ठंड का असर बढ़ चुका है। मौसम केंद्र के द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही 5 दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। तापमान सिंगल डिजिट में जाएगा।

रबी की फसल के लिए फायदेमंद
सीजन का यह कोहरा रबी की फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगा | कोहरे के कारण वातावरण मे मौजूद नाइट्रोजन को पौधे आसानी से ग्रहण कर सकते है जिससे यूरिया की पूर्ति हो जायेगी और रबी फसल की पैदावार मे भी वृद्धि होने के साथ साथ फसलों में लगने वाले कीड़े भी नष्ट हो जायेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini